- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
मध्यप्रदेश की ग्रीन एनर्जी कॉरीडोर कार्य-योजना तैयार, 2100 करोड़ के पहले चरण में 400 केवी के तीन एवं 220 केवी के सात सब स्टेशन बनेंगे
मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा नवकरणीय विद्युत परियोजनाओं की बिजली निकासी एवं ट्रांसमिशन सिस्टम के सुदृढ़ीकरण और अंतर्संबंधता के लिये ग्रीन एनर्जी कॉरीडोर कार्य-योजना तैयार की गई है। योजना की अनुमानित लागत 4 हजार 700 करोड़ रूपये है। इसमें ट्रांसमिशन सिस्टम के सुदृढ़ीकरण के कार्य 3 हजार 575 करोड़ एवं नवकरणीय विद्युत परियोजनाओं की ट्रांसमिशन सिस्टम से अंतर्संबंधता के कार्य 1,125 करोड़ रूपये की लागत से करवाए जायेंगे।
मध्यप्रदेश में आगामी पाँच वर्ष में 5 हजार 847 मेगावाट की नवकरणीय विद्युत परियोजनाएँ स्थापित होने वाली हैं। परियोजनाओं में सोलर विद्युत परियोजना में 2588, पवन (विंड) विद्युत परियोजना में 2704, लघु, सूक्ष्म (मिनी-माइक्रो) जल विद्युत परियोजना में 282 एवं जैव ईंधन (बॉयोमॉस) में 271 मेगावाट बिजली के उत्पादन की संभावना है।