- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
मरीज बढ़े तो नया वार्ड खोला:चरक अस्पताल में आज से बच्चों का नया वार्ड शुरू होगा
जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में आज से बच्चों के लिए नया वार्ड शुरू होगा। 40 बेड के नए वार्ड में बच्चों के लिए सभी तरह की सुविधाएं जुटाई जाएंगी। यहां बच्चों की केयर के लिए वरिष्ठ और अनुभवी नर्सिंग स्टाफ तैनात किया जाएगा। स्टाफ चरक अस्पताल में नहीं होने पर शहर के अन्य सरकारी अस्पतालों से बुलाकर लगाया जाएगा। ताकि बच्चों की रिकवरी तेजी से हो सके। अस्पताल प्रबंधन जरुरत पड़ने पर 50 बेड के एक और वार्ड तैयार करने में जुटा है।
इसे लेकर कलेक्टर आशीषसिंह ने चरक व माधवनगर अस्पताल का निरीक्षण भी किया। कहा, आवश्यकता पड़ने पर 50 बेड का अतिरिक्त वार्ड और शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वार्ड में बच्चों के साथ केवल एक ही अटेंडर को रखा जाए। कलेक्टर ने चरक भवन के पांचवे फ्लोर पर वार्ड नंबर 501, 502 व 503 की व्यवस्थाएं देखीं। यहां उन्होंने नर्सिंग स्टाफ और बच्चों के माता-पिता से बातचीत भी की। कलेक्टर ने एनआईसीयू और इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण भी किया। यहां से माधवनगर अस्पताल पहुंचे कलेक्टर ने कहा कि यहां मरीज कम होने पर अतिरिक्त स्टाफ को चरक अस्पताल के वार्ड में तैनात किया जाए। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. संजय शर्मा, सिविल सर्जन डॉ. पीएन वर्मा भी मौजूद थे।