- एमपी बजट 2026-27: सिंहस्थ के लिए 13,851 करोड़ का प्रस्ताव, उज्जैन में 3,060 करोड़ के नए विकास कार्य; 4.38 लाख करोड़ के कुल बजट में सिंहस्थ और इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष फोकस
- महाशिवरात्रि पर महाकाल में आस्था का सैलाब: 2 दिन में 8 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे, शीघ्र दर्शन से 62.50 लाख की आय; 1.95 करोड़ के 410.6 क्विंटल लड्डू प्रसाद की बिक्री
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती, सभा मंडप से गर्भगृह तक गूंजा “जय श्री महाकाल”: स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट, पंचामृत अभिषेक और भव्य श्रृंगार के साथ हुए दिव्य दर्शन!
- महाशिवरात्रि पर महाकाल को अर्पित हुआ पुष्प सेहरा, दोपहर में हुई विशेष भस्म आरती; चार प्रहर पूजन के बाद हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में विक्रमोत्सव 2026 की शुरुआत: महाशिवरात्रि से 19 मार्च तक चलेगा सांस्कृतिक महापर्व, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन; ‘शिवोह्म’ संगीत संध्या से सजी पहली शाम
महंगा पड़ा विरोध करना:उज्जैन में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोरोना काल में सरकार की अव्यवस्थाओं का विरोध करना कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता को महंगा पड़ा गया। पुलिस उन्हें घर से गिरफ्तार कर थाने ले गई। प्रदेश प्रवक्ता ने ऑक्सीजन प्लांट की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए थे। पिछले कुछ दिनों से वे लगातार अस्पतालों की भी व्यवस्थाओं को लेकर विरोध कर रही थी। पुलिस ने उन्हें थाने से ही जमानत देकर छोड़ दिया।
उज्जैन कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता नूरी खान को उनके घर नानाखेड़ा से पुलिस ने गिरफ्तार किया। थाने लाकर उन पर अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया गया। नूरी खान के अनुसार उन्होंने दो दिन पहले तपोभूमि में चल रहे ऑक्सीजन रिफलिंग प्लांट को लेकर प्रशासन द्वारा की जा रही धांधली उजागर की थी। इसी को लेकर उन पर इस तरह की बदले की कार्यवाही की गई है। उनको घर पुलिस थाने ले आई और कई घंटों तक थाने में बैठाकर रखा। नूरी खान ने तपोभूमि प्लांट पर आरोप लगाया था कि प्रशासन उज्जैन शहर के लोगों के बड़े सिलेंडर नहीं भर रहा है और देवास रतलाम और अन्य शहरों में ऑक्सीजन भेजी जा रही है।
कांग्रेस प्रवक्ता नूरी खान ने वहां की व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए जिला प्रशासन पर आरोप लगाया था कि जब प्लांट में 22 टन ऑक्सीजन आई तो सबसे पहले उज्जैन जिले की पूर्ति करना चाहिए। आखिर क्यों उज्जैन कलेक्टर मंदसौर, रतलाम, देवास और भोपाल ऑक्सीजन भिजवा रहे है। जबकि उज्जैन में ऑक्सीजन की आपर्ति नहीं होने से रोजाना मरीज मर रहे हैं। नूरी खान ने प्रशासन के खिलाफ कुछ सबूत देने का भी दावा किया था। इससे पहले ही मंगलवार सुबह नानाखेड़ा पुलिस ने नूरी खान को धारा 188, 353, 269, 270 सहित धारा 3 में गिरफ्तार कर लिया।
कांग्रेस विधायक भी थाने पंहुचे
नानाखेड़ा पुलिस द्वारा नूरी खान की गिरफ्तारी को लेकर विधायक महेश परमार और अन्य कांग्रेसी नेता भी थाने पंहुचे। जहां उन्होंने नूरी खान द्वारा लगातार मरीजों की बात उठाने और विरोध को लेकर नूरी खान का समर्थन किया। साथ ही कहा कि हम आगे भी लड़ाई जारी रखेंगे। कमलनाथ से बात हुई है उन्होंने भी कहा है कि सरकार इस माहमारी में नाकाम हुई है और आम जनता की आवाज को दबने नहीं देंगे। सीएसपी वंदना चौहान ने बताया कि दो दिन पहले तपोभूमि ऑक्सीजन प्लांट पर पहुंचकर कांग्रेस प्रवक्ता नूरी खान ने कार्य में बाधा डाली थी। गलत बयानबाजी की थी जिस पर से उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई। नोटिस देकर छोड़ दिया गया है। नूरी खान के खिलाफ पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने का भी केस दर्ज किया है।