- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
महाकाल के भक्तों के लिए बड़ी खबर:अगले सप्ताह से भस्मारती में 50% क्षमता के साथ श्रद्धालु शामिल हो सकेंगे
महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली भस्मारती में अब अगले सप्ताह से श्रद्धालुओं को प्रवेश मिलना शुरू हो जाएगा। भस्मारती के दौरान 50% क्षमता के साथ श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा। इसमें नंदी हॉल में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को ऑनलाइन बुकिंग कराना होगी। बता दें कि कोविड के चलते भस्मारती में श्रद्धालुओं का प्रवेश 17 महीनों से बंद है।
महाकालेश्वर मंदिर में कोरोना के बाद से ही 17 मार्च 2020 से भस्मारती में आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था। गुरुवार को उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में मंदिर में भस्मारती में प्रवेश और आने वाले सोमवार को निकलने वाली भादौं माह की आखिरी शाही सवारी के संबंध में चर्चा की गई।
इसमें निर्णय लिया गया, बीते डेढ़ वर्षों से लगे प्रतिबंध को हटा दिया जाएगा। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया, नंदी हॉल में प्रवेश पहले की तरह प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, गणेश मंडपम, कार्तिकेय मंडपम में 50 % क्षमता के साथ श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा।
महाकाल मंदिर में 1850 श्रद्धालु एक साथ बैठ कर भस्मारती में सम्मिलित हो सकते हैं। अब शुक्रवार को होने वाली मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में निर्णय लिया जाएगा, बैठक का स्वरूप क्या रहेगा और भस्मारती के दौरान श्रद्धालुओं के लिए क्या इंतजाम किए जाएंगे?
बैठक में सांसद अनिल फिरोजिया वर्चुअल रूप में उपस्थित रहे, जबकि बैठक में विधायक पारस जैन, एसपी सत्येन्द्र शुक्ला, निगमायुक्त क्षितिज सिंघल, एडीएम व मंदिर प्रशासक नरेन्द्र सूर्यवंशी, अपर कलेक्टर जितेन्द्रसिंह चौहान व विवेक जोशी उपस्थित थे।