- उज्जैन में सिंहस्थ कार्यों का ग्राउंड रिव्यू: संत बोले- व्यवस्था विश्वस्तरीय होनी चाहिए, अधिकारियों संग किया निरीक्षण
- Ujjain Mahakal Bhasma Aarti: रजत मुकुट में सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती में पहुंचे सितारे: सुनील जोशी, किंजल दवे, मोनल गज्जर और उल्का गुप्ता ने किए दर्शन, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद!
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती का दिव्य नजारा: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत श्रृंगार, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
महाकाल के लड्डू प्रसाद पैकेट पर अब देश की 22 भाषाएं
विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर के लड्डू प्रसाद के पैकेट पर अब मंदिर प्रबंध समिति हिंदी, पंजाबी, गुजराती, मराठी, बंगाली, तेलुगू सहित भारत के संविधान में दर्ज 22 भाषाओं का प्रकाशन करेगी। जिससे हर प्रकार की भाषा बोलने वाले श्रद्धालुओं को पैकेट पर लिखी जानकारी पढ़ने में आसानी होगी। ब्रेल लिपि भी होगी ताकि नेत्रहीन भी इसे पढ़ सकें।
ब्रेल लिपि अंकित करने का प्रयास भी कर रहे हैं। यह हिंदी में हाेगी। नेत्रहीन श्रद्धालु भी इसे स्पर्श कर पढ़ सकेंगे। समिति ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। पैकेट पर क्यू आर कोड भी डालने का विचार है। इसे मोबाइल से स्कैन कर श्रद्धालु मंदिर की वेबसाइट पर जाकर तमाम जानकारी ले सकेगा। इसमें अभी समय लगेगा।