- महाशिवरात्रि पर महाकाल को अर्पित हुआ पुष्प सेहरा, दोपहर में हुई विशेष भस्म आरती; चार प्रहर पूजन के बाद हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में विक्रमोत्सव 2026 की शुरुआत: महाशिवरात्रि से 19 मार्च तक चलेगा सांस्कृतिक महापर्व, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन; ‘शिवोह्म’ संगीत संध्या से सजी पहली शाम
- पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय: 18–19 फरवरी को ग्वालियर-चंबल और उज्जैन संभाग में बारिश के संकेत। कई जिलों में अलर्ट जारी; भोपाल-इंदौर में बादल छाने की संभावना, फरवरी में तीसरी बार बदलेगा मौसम
- भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले उज्जैन में विशेष अनुष्ठान: अंगारेश्वर मंदिर में टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना, शाम 7 बजे कोलंबो में हाई-वोल्टेज टक्कर; श्रीलंकाई पिच और मौसम पर सबकी नजर
- महाशिवरात्रि पर उज्जैन उमड़ा आस्था का सैलाब: अब तक 2.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, आज 10 लाख का अनुमान
महाकाल मंदिर में तोड़ी परंपरा:बाबा को अर्पित कर दिए लहसुन, हरी मिर्च, टमाटर और हरी सब्जी
श्री महाकालेश्वर मंदिर में फिलहाल आम श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद है। मंदिर में केवल पुजारी और पुरोहित ही पहुंच रहे हैं। इसके बाद भी सोमवार को संध्या पूजन के पहले बाबा महाकाल की जलाधारी के आसपास एक पुजारी ने श्रद्धालु द्वारा दी गई लहसुन, हरी मिर्च, टमाटर और हरी सब्जी महाकाल को चढ़ा दी। मामला सीसीटीवी पर लाइव देख रहे एक अधिकारी के सामने आने के बाद गर्भगृह निरीक्षक और संबंधित पंडित को फटकार लगाई। पुजारी से जवाब-तलब किया है।
श्री महाकालेश्वर मंदिर में लाखों भक्तों की आस्था जुड़ी है। भगवान महाकालेश्वर को भांग मेवा, मिष्ठान, फल, फूल, नए वस्त्र, आभूषण अर्पित किए जाते हैं। सोमवार शाम 4 बजे संध्या पूजन से पहले गोपाल पुजारी ने किसी श्रद्धालु द्वारा दिए गए लहसुन, हरी मिर्च, टमाटर और हरी सब्जी अर्पित कर दी। मामला उस समय सामने आया, जब सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने ऑफिस में लगे सीसीटीवी पर लाइव दर्शन से यह दृश्य देखा। उन्होंने तुरंत गर्भगृह निरीक्षक विजय डोडिया से जानकारी ली। गोपाल पुजारी ने बताया कि श्रद्धालु की मन्नत पूरी होने के कारण यह सब्जी भगवान को अर्पित करने के लिए दी थी।
मंदिर के कंट्रोल रूम को नहीं जानकारी
मंदिर परिसर में गर्भगृह समेत चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। वहीं, सभी ओर नजर रखने के लिए मंदिर परिसर में ही कंट्रोल रूम है। यहां कर्मचारियों की ड्यूटी भी रहती है। कंट्रोल रूम से मंदिर परिसर में होने वाली हर घटना पर नजर रखी जाती। सोमवार को जलाधारी में सब्जी अर्पित करने के मामले में जब कंट्रोल रूम मैं बैठे कर्मचारियों से जानकारी ली, तो उन्होंने इस संबंध में जानकारी होने से इनकार कर दिया।
श्रद्धालुओं के दर्शन पर गई थी नौकरी
बता दें, करीब 15 दिन पहले 29 मई को एक श्रद्धालु ने मंदिर परिसर में घूमते हुए नैवेद्य द्वार से उतरकर गर्भगृह के सामने देहरी तक पहुंचकर दर्शन किए थे। मामले में दो कर्मचारियों की सेवा समाप्ति कर दी गई थी।
जवाब तलब किया गया है
महाकाल की जलाधारी में लहसुन, टमाटर, हरी मिर्च, सब्जी रखने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गर्भगृह निरीक्षक और पंडित को जवाब-तलब किया है। वहीं, कंट्रोल रूम में बैठक कर्मचारियों को भी नजर रखने की हिदायत दी है।
मूलचंद जूनवाल, सहायक प्रशासक, मंदिर समिति