- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
महाकाल मंदिर में हार-फूल प्रसाद ले जाने पर प्रतिबंध
उज्जैन। कोरोना संक्रमण की वजह से अनलॉक के बाद महाकालेश्वर मंदिर में प्रवेश और दर्शनों को लेकर अनेक नियम बनाते हुए व्यवस्थाओं में भी बदलाव किया गया है जिसके अंतर्गत मंदिर में हार-फूल व प्रसाद ले जाने पर प्रतिबंध है, लेकिन श्रद्धालुओं को इसकी जानकारी नहीं होने पर वह प्रसाद खरीदकर प्रवेश द्वार तक पहुंच रहे हैं जिन्हें मंदिर सुरक्षाकर्मियों द्वारा बाहर ही रखवाया जा रहा है।
महाकालेश्वर मंदिर के बाहर फूल प्रसाद की दुकानें पूर्व की तरह लग रही हैं। दूसरे शहरों से महाकाल मंदिर में दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं को नियमों की जानकारी नहीं होती। वह मंदिर में प्रवेश से पहले दुकानों से प्रसाद खरीद कर प्रवेश द्वार पर पहुंचते हैं, लेकिन प्रवेश द्वार पर खड़े सिक्युरिटी गार्ड उन्हें प्रसाद के साथ मंदिर में प्रवेश से रोक देते हैं ऐसे में लोगों को प्रवेश द्वार के पास रखी टेबल पर प्रसाद छोड़कर जाना पड़ रहा है। हालांकि मंदिर समिति द्वारा लोगों की जानकारी के लिये माइक से एनाउंस किया जाता है, लेकिन एनााउंस के दौरान प्रसाद लेकर मंदिर में प्रवेश नहीं दिये जाने की बात का उल्लेख नहीं होता।