- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
- पति विक्की जैन के साथ महाकाल मंदिर पहुंची अंकिता लोखंडे, भस्म आरती में लिया हिस्सा; अंकिता बोलीं- पहली बार भस्म आरती देखी, शब्दों में नहीं बता सकती अनुभव
- अलसुबह भस्म आरती में राजा स्वरूप में सजे महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
महापौर एवं निगम अध्यक्ष ने सवारी मार्ग का पैदल भ्रमण कर देखी व्यवस्थाएं
चार्ज लेते ही एक्शन में नगर सरकार, बाधाओं को हटाने के दिए
श्रावण में निकलने वाली बाबा महाकाल की सवारी मार्ग का महापौर मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष कलावती यादव ने निरीक्षण किया। साथ ही बाधाओं को हटाने के लिए निगम अफसरों को निर्देश दिए। निगम के पहले सम्मेलन के अगले ही दिन नगर सरकार एक्शन में दिखी। महापौर और निगमाध्यक्ष फिल्ड में उतरे और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। महापौर ने कहा सवारी मार्ग में आने वाले ठेले, गुमटियों वालों के अतिक्रमण के कारण किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो।
यह सुनिश्चित किया जाए कि मार्ग में स्थित सुलभ शौचालय/सुविधाघरों, सड़कों और नालियों की साफ-सफाई नियमित रूप से कराई जाए। सवारी मार्ग से लगे खाली प्लाॅटों की विशेष सफाई, पेंचवर्क से संबंधित कार्य करवाए जाएं। खुले चैंबर और नालियों को फर्शी से ढंका जाए। साथ ही पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित किया जाए। सवारी मार्ग क्षेत्र में दुकानदारों से कचरा पृथक्करण कराते हुए डस्टबिन के उपयोग तथा लिटरबिन व्यवस्थित किए जाने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर निगम पार्षद सत्यनारायण चौहान, अपर आयुक्त आदित्य नागर, उपायुक्त संजेश गुप्ता, जोनल अधिकारी डीएस परिहार, हर्ष जैन मौजूद थे।