- महाकाल मंदिर पहुंचे सुनंदा शर्मा और मनीष मल्होत्रा: नंदी हॉल से किए दर्शन, लिया आशीर्वाद
- एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने महाकाल में की भस्म आरती: सुबह 4 बजे पहुंचीं, 2 घंटे तक रहीं शामिल
- श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के भस्म आरती, दिव्य श्रृंगार के साथ हुए बाबा महाकाल के दर्शन; आरती में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु
- पंचकोशी यात्रा 12 अप्रैल से: 2 दिन पहले ही उज्जैन पहुंचने लगे श्रद्धालु, हर साल 2-3 लाख की भागीदारी
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद हुआ दिव्य श्रृंगार, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
महामारी में भी राजनीति:उज्जैन में CM का पुतला जलाने में युवक कांग्रेस और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की
मंगलवार को उज्जैन में CM का पुतला जलाने के दौरान युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। युवक कांग्रेस को पुलिस से पंगा लेना महंगा पड़ेगा। अफसरों ने साफ कहा कि महामारी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा। खास बात यह है कि एक पुतला पुलिस ने छीन लिया तो कांग्रेसी दूसरा जलता हुआ पुतला ले आए।
प्रदेश में चल रही सियासी उठापटक के बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर दर्ज हुई FIR के बाद सोमवार को कांग्रेसियो ने धरना दिया। जिसके बाद भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ का पुतला जला दिया। मंगलवार को उज्जैन में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने CM शिवराज सिंह का पुतला जलाने पहुंचे। कंठाल चौराहे पर पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में युवक कांग्रेस ने CM शिवराज सिंह चौहान पुतला फूंका। इस बीच पुलिस और युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता के बीच पुतले को लेकर जमकर खींचतान हुई।
जलते हुए पुतले के बीच पुलिस से झड़प
कंठाल चौराहे पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। युवक कांग्रेस ने पहला पुतला फूंकने की कोशिश की तो पुलिस ने तत्काल पुतला जलने से रोक दिया। इसके बाद युवक कांग्रेस कार्यकर्ता चालाकी करते हुए दूसरा पुतला दूर से जलाकर चौराहे की और लेकर आए। यहां भी पुलिस ने पुतले में लगी आग बुझाने की कोशिश की परन्तु तब तक पुतला जल चुका था। इस घटनाक्रम में पुलिस और कांग्रेसियों के बीच यहां झड़प भी हुई। युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दीपेश जैन ने कहा कि सरकार की मनमानी के खिलाफ यह पुतला दहन किया गया।
माकूल पुलिस व्यवस्था के बीच हुआ पुतला दहन
पुतला दहन रोकने को लेकर पुलिस ने माकूल व्यवस्था की थी लेकिन युवक कांग्रेस का प्लान B भी तैयार था। दअरसल कंठाल चौराहे पर जैसे ही कुछ कार्यकर्ता CM का पुतला जलाने के लिए लाए थे कि पुलिस ने उनसे पुतला छीन लिया। इस बीच अन्य कार्यकर्ता एक और पुतला ले आए और उसे दूर से ही आग लगा दी। इस पुतले की आग बुझाने के लिए पुलिस ने फायर इस्टिंगुशर का सहारा लिया। CSP पल्लवी शुक्ला ने कहा कि सभी के खिलाफ महामारी एक्ट में मामला दर्ज किया जाएगा।