- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को स्मार्टफोन मिलने से खिले चेहरे विद्यार्थी दे रहे हैं मुख्यमंत्री को धन्यवाद
राज्य शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय महाविद्यालयों में प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले नियमित विद्यार्थियों को स्मार्टफोन देने की घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई थी। घोषणा के परिपालन में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय महाविद्यालयों के छात्रों को स्मार्टफोन वितरण का कार्य जारी है। स्मार्टफोन मिलने से छात्रों के चेहरे खिले हुए दिखाई दे रहे हैं। शासकीय उत्कृष्ट कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दशहरा मैदान उज्जैन में भी स्मार्टफोन वितरण का कार्य जारी है।
शासकीय उत्कृष्ट कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.तृप्ता सप्रू ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस महाविद्यालय में लगभग 417 छात्राओं को स्मार्टफोन उपलब्ध कराये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने के दिनांक से स्मार्टफोन दिये जाने तक 75 प्रतिशत उपस्थिति होने पर विद्यार्थियों को स्मार्टफोन उपलब्ध कराये जा रहे हैं। स्मार्टफोन के लिये सूचना प्रौद्योगिकी विभाग स्पेसिफिकेशन निर्धारित किया है। इस हेतु विभाग से सूचना प्रौद्योगिकी एक्सपर्ट का नामांकन सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को किया गया है।