- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
महिलाकर्मी का ट्रांसफर कर 15 दिन का वेतन काटा
उज्जैन :- नगर निगम में फर्जी दस्तावेज लगाकर सरकार से वित्तीय सहायता लेने का मामला सामने आया है। मामलेे में आयुक्त ने ऐसे 43 प्रकरणों में फर्जी दस्तावेज पाए जाने पर एफआईआर के निर्देश दिए हैं। शासन की योजनाओं के तहत निगम के जरिए विवाह और मृत्यु सहायता राशि उपलब्ध कराई जाती है, जिसके प्रकरणों की जांच करने पर पाया गया कि विवाह सहायता के 23 और मृत्यु सहायता के 20 प्रकरणों में लगाए गए दस्तावेज सही न होकर फर्जी हैं।
महिलाकर्मी का ट्रांसफर कर 15 दिन का वेतन काटा
महाकाल मंदिर में दान राशि में हेर-फेर मामले में अब मंदिर प्रशासन ने महिला कर्मचारी के खिलाफ पहली कार्रवाई की है। सोमवार काे उसका ट्रांसफर कर दिया। 15 दिन का वेतन भी काटा है। मंदिर प्रशासक एसएस रावत ने बताया पिछले दिनों मंदिर में दान की राशि में हेरफेर के मामले में पुजारी दिनेश गुरु व उनके दो प्रतिनिधि रमण त्रिवेदी और संदीप को निलंबित कर दिया था। गर्भगृह में लाइन चलाने वाली मंदिर की महिला कर्मचारी सुमन ठाकुर भी लिप्त पाई गई थी। सीसीटीवी फुटेज में पता चला था पुजारी दिनेश गुरु ने श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई राशि एक पैकेट में एकत्रित की थी। इसी पैकेट को प्रसाद समझकर सुमन ने गुजरात की महिला श्रद्धालु को दे दिया था। वहीं पुजारी दिनेश गुरु सुमन को कुछ राशि देते भी दिख रहे हैं। इसके चलते सुमन का ट्रांसफर कर उसका 6 हजार रुपए वेतन काटा है। प्रशासक रावत ने कहा सहायक प्रशासक सतीश व्यास जांच कर रहे हैं। उनकी रिपोर्ट के बाद अगली कार्रवाई करेंगे।