- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
- चिंतामन गणेश मंदिर में दूसरी जत्रा, हजारों श्रद्धालु पहुंचे दर्शन के लिए; किसानों ने नई फसल भगवान को अर्पित की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: भांग-चंदन और सिंदूर से सजा बाबा का दिव्य रूप, मोगरा-गुलाब के पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
महिला आयोग गठित करेगा जिला समिति
विशेष और लम्बित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के लिए राज्य महिला आयोग अक्टूबर में जिला स्तर पर समितियों का गठन करने जा रहा हैं। समितियों में संवेदनशील सामाजिक कार्यकर्ताओं, प्रबुद्धजनों एवं सक्रिय महिलाओं को शामिल किया जाएगा। समिति में मनोनीत सदस्य सहयोजित सदस्य के रूप में आयोग को अपनी स्वैच्छिक सेवाएँ देंगे और आयोग द्वारा समय-समय पर दिए गए निर्देशानुसार ही कार्य करेंगे। यह कार्य प्रकरणों के अन्वेषण और पर्यवेक्षण से संबंधित होगा।
आयोग की अध्यक्ष लता वानखेड़े का कहना है कि इन समितियों की रिपोर्ट से आयोग को विशेष और गंभीर प्रकरणों के निराकरण में सहायता मिलेगी। इससे महिलाओं को न्याय दिलाने एवं उनके संरक्षण में भी मदद मिलेगी।