- हनुमान जन्मोत्सव आज, उज्जैन में हो रहे विशेष पूजन-अनुष्ठान: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आज की साधना अत्यंत फलदायी; 108 हनुमान मंदिरों में दर्शन से वर्षभर मिलती है कृपा
- हनुमान जन्मोत्सव पर महाकाल का हनुमान स्वरूप में श्रृंगार, भस्म आरती के बाद उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा, लापरवाही बरतने का आरोप
उज्जैन | चरक भवन में भर्ती एक महिला की मौत हो जाने के बाद परिजनों एवं अन्य लोगों ने जबर्दस्त हंगामा किया एवं चिकित्सक एवं स्टॉफ पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। परिजनों द्वारा हंगामा करने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। यहां भी पीएम रूम के बाहर उन्होंने हंगामा किया। गणेश कॉलोनी निवासी नैना पति विशाल को ३ माह का गर्भ करने होने के कारण पेट में दर्द था। इसलिए नैना को चरक भवन में भर्ती करवाया गया था। जिसकी शाम ५ बजे मौत हो गई। नैना के पिता जितेन्द्र ने आरोप लगाया कि चरक भवन में उसकी पुत्री का उपचार के लिए २० हजार रुपए की मांग की गई थी।
जब उन्होंने कहा यदि केस नहीं संभल रहा है तो वह अपनी पुत्री को किसी प्राइवेट अस्पताल में ले जाते है लेकिन डॉक्टर ने कहा कि कोई दिक्कत नहीं है वह ठीक हो जाएगी लेकिन शाम ५ बजे मौत हो गई। उसके बाद डॉक्टर ने कहा कि नार्मल मौत हुई इसलिए घर को शव ले जा सकते हो लेकिन परिजन अड़ गए और उन्होंने अस्पताल से शव को ले जाने से मना कर दिया। मंगलवार सुबह चरक भवन परिसर में परिजनों एवं अन्य लोगों ने जमकर हंगामा किया। जैसे ही इसकी जानकारी लगी तो कोतवाली से अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके बाद शव को पीएम रूम भेजा गया। नैना का पीएम तीन डॉक्टरों की पैनल करेगी।