- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया:तीन बच्चियों का वजन कम था पर बेहतर देखभाल से स्वास्थ्य में सुधार
चरक अस्पताल में महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। वजन कम होने से उन्हें एनआईसीयू में केयर दी, जिससे स्वास्थ्य में सुधार हुआ और वजन भी बढ़ा। सीएमएचओ डॉ. महावीर खंडेलवाल ने बताया महिला ने 4 जून को चरक अस्पताल में एक साथ तीन बालिकाओं को जन्म दिया था। इनमें से तीनों का वजन क्रमश: 1.2 किलो, 1.10 किलो और 1.15 किलो था।
ऐसे में उन्हें तत्काल नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती किया गया। डॉक्टर और स्टाफ ने तीनों बच्चियों की देखभाल की। एनआईसीयू के प्रभारी डॉ. दिलीप वास्के और उनकी टीम ने उन्हें केयर दी, जिससे 10 दिन में उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ। उसके बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।