- महाकाल मंदिर पहुंचे सुनंदा शर्मा और मनीष मल्होत्रा: नंदी हॉल से किए दर्शन, लिया आशीर्वाद
- एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने महाकाल में की भस्म आरती: सुबह 4 बजे पहुंचीं, 2 घंटे तक रहीं शामिल
- श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के भस्म आरती, दिव्य श्रृंगार के साथ हुए बाबा महाकाल के दर्शन; आरती में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु
- पंचकोशी यात्रा 12 अप्रैल से: 2 दिन पहले ही उज्जैन पहुंचने लगे श्रद्धालु, हर साल 2-3 लाख की भागीदारी
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद हुआ दिव्य श्रृंगार, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
माधव कॉलेज की प्रोफेसर पर कुत्ते से कटवाने का केस दर्ज
उज्जैन | माधव कॉलेज की राजनीतिशास्त्र की महिला प्रोफेसर कनुप्रिया देवताले पर युवक ने कुत्ते से कटवाने का आरोप लगाया है। प्रोफेसर कुत्तों को टहला रहीं थी। जब वह सामने से निकला तो उनके पालतू कुत्ते ने काट लिया। युवक की शिकायत पर पुलिस ने महिला प्रोफेसर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने बताया पंवासा के रहने वाले योगेश शर्मा ने शिकायत की है कि वह राजस्व कॉलोनी से गुजर रहे थे। रास्ते में प्रोफेसर कनुप्रिया देवताले घर के बाहर पालतू कुत्तों को घुमा रही थी। वह सामने से निकले तो प्रो. देवताले के पालतू कुत्ते ने उन्हें काट लिया। शर्मा का कहना है इसमें प्रो.देवताले की गलती है। कुत्ते को उन्होंने खुला छोड़ दिया था। पालतू कुत्ता होने के बावजूद देवताले ने उसे रोका तक नहीं। मामले में प्रो.कनुप्रिया के पिता प्रो. चंद्रकांत देवताले ने बताया बेटी राष्ट्रीय पीपुल फॉर एनिमल की सदस्य है। कुत्ते ने यदि किसी को काट लिया ताे इसमें उसकी कोई गलती नहीं है। शर्मा को उनके पालतू कुत्ते ने नहीं बल्कि कॉलोनी के आवारा कुत्तों ने काटा था। उन्होंने बेबुनियाद आरोप लगाया है।