- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना अ.जा. के युवाओं को स्वरोजगार के लिये मिलेगा एक करोड़ रूपये तक का ऋण
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं को स्वरोजगार के लिये 10 लाख रूपये से एक करोड़ रूपये तक का ऋण मिलेगा। इसमें परियोजना लागत पर मार्जिन मनी 15 प्रतिशत या अधिकतम 12 लाख रूपये में से जो भी कम हो, देय होगा। ऋण पर पांच प्रतिशत ब्याज अनुदान सात वर्ष तक देय होगा। योजना में प्रचलित दर पर सात सालों तक ग्यारंटी शुल्क देय होगा। जिले में प्रत्येक बैंक शाखा द्वारा इस वित्तीय वर्ष में एक प्रकरण अनुसूचित जाति वर्ग के लिये स्वीकृत किया जाना है।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में आवेदक जिले का निवासी होना चाहिये। वह न्यूनतम 10वी उत्तीर्ण हो। आवेदक आवेदन दिनांक से 18 से 40 वर्ष की मध्य आयु का हो। किसी भी वित्तीय संस्था या बैंक संस्था से वह चूककर्ता नहीं हो। योजना में उसे एक ही बार सहायता प्राप्त होगी। इस योजना का लाभ लेने के लिये जिला अन्त्यावसायी सहकारी विकास समिति के ऋषि नगर उज्जैन कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है। जारी वित्तीय वर्ष 2016-17 में उज्जैन संभाग के लिये 37 हितग्राहियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें उज्जैन जिले के लिये 20, देवास व रतलाम जिलों के लिये 5-5, शाजापुर, मंदसौर, नीमच जिलों के लिये 2-2 तथा आगर-मालवा जिले के लिये एक हितग्राही को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित है।