- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: शेषनाग के रजत मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, उमड़ी आस्था!
- डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में उज्जैन में हुई बलवा ड्रिल: जवानों को दिया प्रशिक्षण, सिखाई गई भीड़ प्रबंधन तकनीक
- सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से लगेगा मलमास, विवाह-गृहप्रवेश पर एक माह की रोक; इसी अवधि में आएंगे चैत्र नवरात्र
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
मेडिकल: कुछ नियम अनुसार, कुछ पर अपने कायदे
१००० व ५०० के नोट बंद होने के बाद केंद्र सरकार ने मेडिकल स्टोर संचालकों को पुराने नोट लेने के आदेश दिए हैं। इसके चलते शहर के कुछ मेडिकल संचालक नियमों का पालन कर रहे हैं तो कुछ धज्जियां उड़ा रहे हैं। कंठाल चौराहा स्थित रॉयल मेडिकल पर सरकार के नियमों का मखौल उड़ाया जा रहा है। यहां एक पेम्पलेट लगी है जिस पर सूचना लिखी है कि ५०० एवं १००० के नोट नहीं लिए जाएंगे। ऐसे में यहां आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि सरकार के आदेश हैं कि मेडिकल स्टोर पर पुराने नोट लिए जाएं।
वहीं फ्रीगंज स्थित अशोक मेडिकल स्टोर पर मरीजों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए १००० व ५०० के पुराने नोट लिए जा रहे हैं लेकिन इसके लिए मरीज एवं उनके परिजनों को आईडी एवं पर्चे की फोटोकॉपी लाना अनिवार्य है। इसी तरह का पर्चा अन्य मेडिकल पर भी लगा है जिसमें ग्राहकों से आईडी व डॉक्टर के पर्चे की फोटोकॉपी लाने की बात कही गई है। कुछ मेडिकल संचालक लोगों की परेशानी को ध्यान में रख नियमों का पालन कर रहे हैं तो कुछ नियमों को हवा में उड़ा रहे हैं।