- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद भस्म चढ़ी, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकुंभ जैसा होगा सिंहस्थ 2028, पार्किंग स्थलों का हुआ निरीक्षण: अधिकारियों के जारी किए निर्देश, कहा - घाट तक आसान पहुंच पर जोर
- महाकाल मंदिर पहुंचे मिलिंद सोमन और नितीश राणा: भस्म आरती में हुए शामिल, 2 घंटे नंदी हॉल में किया जाप
- तड़के महाकाल के कान में स्वस्ति वाचन, फिर खुला चांदी का पट! भस्म अर्पण के बाद साकार रूप में दर्शन
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज, इंदौर-देवास से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग पार्किंग और रूट प्लान तैयार करने के निर्देश; संभागायुक्त बोले- घाट निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, समयसीमा में काम पूरा करें
युवक-युवती परिचय सम्मेलन में 402 परिवारों को मिले बहू-दामाद
उज्जैन । इंदौर रोड स्थित मित्तल एवेन्यू में शनिवार से युवक-युवती परिचय सम्मेलन की शुरुआत हुई। रविवार शाम तक 852 युवक-युवतियों ने पंजीयन कराए। प्रचार मंत्री अजीत मंगलम् ने बताया इनमें से 356 युवती व 496 युवक हैं। उनका कहना है कि दो दिन में 402 परिवारों के बीच संबंध की बात तय हो गई है। यानी 201 जोड़ियां बनीं। अब वे घर, परिवार, कारोबार, गुण मिलान आदि के बाद बहू-दामाद बना सकते हैं।
श्री अग्रवाल बायोडाटा बैंक की अगुवाई में हुए दूसरे अभा अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन में देशभर से आए पांच हजार लोगों ने युवक-युवतियों का आशीर्वाद दिया। संरक्षक ओपी अग्रवाल, अध्यक्ष अशोक गर्ग, सहसचिव जितेंद्र अग्रवाल ने बाहर से आए लोगों की अगवानी की। सचिव पुरुषोत्तम मोदी ने बताया जिन लोगों के रिश्ते तय नहीं हो पाए हैं उनकी मदद के लिए बायोडाटा बैंक बनाई है। इसमें समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के बायाेडाटा फीड किए हैं।