- भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले उज्जैन में विशेष अनुष्ठान: अंगारेश्वर मंदिर में टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना, शाम 7 बजे कोलंबो में हाई-वोल्टेज टक्कर; श्रीलंकाई पिच और मौसम पर सबकी नजर
- महाशिवरात्रि पर उज्जैन उमड़ा आस्था का सैलाब: अब तक 2.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, आज 10 लाख का अनुमान
- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
रातभर में पौने तीन इंच बारिश, अभी भी औसत से 15 इंच कम; छोटा पुल डूबा
पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के साथ फिर से लौटा मानसून रविवार को भी शहर में सक्रिय रहा। देर रात शुरू हुई बारिश का दौर पूरी रात चला। रातभर में पौने तीन इंच से अधिक बारिश हुई। अब भी बारिश का आंकड़ा कुल औसत 36 से 15 इंच कम है। शनिवार-रविवार की रात तेज बारिश शुरू हुई। रातभर तेज आैर रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। बारिश से रात में तीन बत्ती चौराहा, दानीगेट, ढाबारोड, नईसड़क, मालीपुरा, केडी गेट, चामुंडा माता चौराहा सहित कई सड़कों पर डेढ़ से दो फीट पानी भर गया। मुनि नगर, ऋषिनगर, ढांचा भवन, विश्व बैंक कॉलोनी सहित आधा दर्जन से अधिक कॉलोनियों में घरों में पानी भर गया। रविवार शाम 5 बजे से बूंदाबांदी के बाद फिर हल्की बारिश शुरू हुई जो रात तक चलती रही। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने सोमवार को भी शहर सहित पूरे जिले में तेज बारिश होने का पूर्वानुमान है। जीवाजी वेधशाला के मौसम प्रेक्षक दीपक गुप्ता ने बताया शहर में रविवार को वायु दबाव 996 मिली बार रहा। वायु दबाव कम होने से सोमवार को भी अच्छी बारिश होने के आसार हैं।
गंभीर में बढ़ा 9 एमसीएफटी पानी, त्रिवेणी आैर गऊघाट पर भी जलस्तर में बढ़ोतरी
बारिश के बाद गंभीर डेम सहित शिप्रा नदी के घाटों पर भी जलस्तर बढ़ गया है। रविवार को गंभीर डेम का जलस्तर बढ़कर 345 एमसीएफटी हो गया। आसपास के क्षेत्रों में हो रही बारिश से गऊघाट पर भी जलस्तर बीते 24 घंटों में 1.9 फीट बढ़कर 19.2 फीट हो गया। त्रिवेणी घाट पर भी 1.4 फीट पानी बढ़ा। रविवार को त्रिवेणी पर जलस्तर 18.0 फीट रहा।