- महाकाल की शरण में अभिनेत्री सिमरत कौर: उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान
- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
- बिहार के राज्य मंत्री रत्नेश कुमार पहुंचे महाकाल मंदिर: विधि-विधान से किए दर्शन-पूजन, मंदिर समिति ने किया सम्मान
- महाकाल मंदिर पहुंचे अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरिगिरि महाराज: देश-दुनिया में शांति के लिए की प्रार्थना, श्रद्धालुओं से की मुलाकात
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र को स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, राजा स्वरूप में सजे बाबा!
रात 11 बजे आर्किटेक्ट त्रिवेणी पाले से कूदा
उज्जैन:बीती रात एक आर्किटेक्ट अज्ञात कारणों के चलते त्रिवेणी पाले से कूद गया। उसके परिजन तलाशते हुए यहां पहुंचे। घाट से उसकी बाइक, बैग आदि परिजनों ने मिले। परिजनों ने नानाखेड़ा पुलिस को सूचना दी। होमगार्ड तैराक दल द्वारा नदी में आर्केटेक्ट की तलाश की जा रही है।
युवराज पिता विजय कौरव (28 वर्ष) निवासी महाशक्ति नगर आर्किटेक्ट है और फ्रीगंज में ऑफिस संचालित करता है। उसके जीजा अरुण ने बताया कि रात करीब 9.30 बजे युवराज ने अपने पिता से मोबाइल पर बातचीत की। कहा कि होटल से खाना लेकर घर लौट रहा हूं, लेकिन रात 11 बजे तक घर नहीं लौटा। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था। इस कारण तलाश शुरू की।
अरुण के अनुसार युवराज अक्सर त्रिवेणी पाले के किनारे आकर समय बीताता था। रात 12 बजे यहां तलाशा तो उसकी बाइक, बैग व चप्पल पड़ी मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस आई लेकिन अंधेरे के कारण तलाशी नहीं कर पाये। अरुण ने बताया कि युवराज की शादी 4 वर्ष पहले हुई थी। उसके बच्चे नहीं हैं। पत्नी गमी में गाडरवाड़ा मायके गई है। युवराज को भी कल जाना था। ऑफिस से निकलने के बाद युवराज संभवत: पत्नी से मोबाइल पर बात करता रहा।
बैराज से 2 फीट ऊपर बह रहा पानी
त्रिवेणी बैराज की स्थिति यह है कि मानसून सीजन से ही पानी इसके ऊपर से बह रहा है। वर्तमान में बैराज से 2 फीट ऊपर तेज बहाव के साथ पानी गुजर रहा है। जिस स्थान पर युवराज के कूदने की आशंका जताई गई है वहां की गहराई 25 फीट है। होमगार्ड के जवान और तैराक दल के युवकों द्वारा तेज बहाव और गहरे पानी के बीच सुबह युवराज के शव की तलाश शुरू की गई।
एक युवक को घुमते देखा था
त्रिवेणी बैराज से ऊपर की तरफ रहने वाले रामचंद्र वाघेला ने बताया कि रात 11 बजे उसने एक युवक को मोबाइल पर बात करते हुए घाट के किनारे घूमते हुए देखा था, मुझे लगा कि किसी का इंतजार कर रहा होगा। सुबह पता चला कि किसी युवक ने नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली है।