- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
रुद्रसागर से पकड़ाया मोबाइल चोर
रुद्रसागर के सामने नगर निगम के वाहन पार्किंग स्टैंड पर खड़ी टूरिस्ट बसों में ताक-झांक कर रहे एक मोबाइल चोर को पुलिस ने पकड़ा। पूछताछ में उसने दो-तीन मोबाइल चोरी करना कबूल किया है। मामले में पुलिस उसे महाकाल थाने ले गई। मंगलवार सुबह रुद्रसागर के सामने नगर निगम का वाहन पार्किंग स्टैंड है। यहां पर तीन टूरिस्ट बसें खड़ी थीं। इसी दौरान मैले से कपड़े पहले एक युवक वहां आया और बसों में ताक-झांक करने लगा। उसे ताक-झांक करते देख वहां कई लोगों ने देख लिया।
इस पर वाहन स्टैंड संचालित करने वाले युवराजसिंह राठौर ने डायल १०० को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची डायल १०० ने युवक को पकड़ा और पूछताछ की तो युवक ने इससे साफ इनकार कर दिया। जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो वह रोने लगा और बोला कि उसने अभी कुछ नहीं किया है लेकिन पहले दो-तीन मोबाइल चुराए थे। इस पर पुलिस उसे डायल १०० में बैठाकर महाकाल थाने ले गई। युवराज ने बताया कई बार इस बदमाश को यहां देखा है। कई बार यात्रियों के सामान चोरी होने की घटनाएं भी हो चुकी हैं। आज भी इसे देखा तो पुलिस को सूचित किया।