- महाकाल मंदिर पहुंचे सुनंदा शर्मा और मनीष मल्होत्रा: नंदी हॉल से किए दर्शन, लिया आशीर्वाद
- एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने महाकाल में की भस्म आरती: सुबह 4 बजे पहुंचीं, 2 घंटे तक रहीं शामिल
- श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के भस्म आरती, दिव्य श्रृंगार के साथ हुए बाबा महाकाल के दर्शन; आरती में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु
- पंचकोशी यात्रा 12 अप्रैल से: 2 दिन पहले ही उज्जैन पहुंचने लगे श्रद्धालु, हर साल 2-3 लाख की भागीदारी
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद हुआ दिव्य श्रृंगार, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
वरिष्ठ चित्रकार अक्षय अमेरिया के पिताजी का निधन
उज्जैन। माधव साइंस कॉलेज के रिटायर्ड प्रोफेसर और धर्म, आध्यात्म, दर्शन के विशेषज्ञ एवं चित्रकार अक्षय अमेरिया के पिता रमेशचंद्र अमेरिया का चरक अस्पताल में निधन हो गया।रमेशचंद्र अमेरिया का जन्म 1933 में इंदौर में हुआ। होलकर साइंस कॉलेज से अध्ययन के बाद उन्होंने आर्गेनिक केमिस्ट्री में पीएचडी की और बाद में माधव साइंस कॉलेज में प्रोफेसर रहे। विद्यार्थी जीवनकाल में जिम्रास्टिक, वेट लिफ्टिंग में विशेष रूचि के चलते 1955 में होलकर कॉलेज पैरलल बार का स्वर्ण पदक, 1957 में वेट लिफ्टिंग में रजत पदक प्राप्त हुए। वे कॉलेज की जिम्नास्टिक टीम के मैनेजर के रूप में सेवाएं देते रहे।
उनकी पहचान एक आदर्श, अनुशासित शिक्षक के रूप में रही। विज्ञान विषय के साथ ही उनको धर्म, आध्यात्म, दर्शन, काव्य में गहरी रुची थी। तबियत बिगडने पर परिजनों ने उन्हें चरक अस्पताल में भर्ती कराया था जहां सुबह उनका निधन हो गया। अस्पताल में मरीजों को स्वस्थ होने की बात कही: अमेरिया के परिजनों ने बताया कि चरक अस्पताल में भर्ती होने के बाद रमेशचंद्र अमेरिया कल रात अपने वार्ड में भर्ती मरीजों के पास पहुंचे। उनकी कुशलक्षेम पूछी और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की थी। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर किया गया।