- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
- महाकाल लोक में फायर सेफ्टी ट्रेनिंग: सुरक्षाकर्मियों को सिखाए आग से बचाव के तरीके, एक्सटिंग्विशर चलाने की दी ट्रेनिंग
- महाकाल की भस्म आरती में स्नेहा राणा: 2 घंटे नंदी हॉल में बैठकर की आराधना, मंत्री संजय सिंह ने भी किए दर्शन
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
वरिष्ठ मालवी कवि मोहन सोनी का निधन
उज्जैन। मालवी के वरिष्ठ कवि एवं शिक्षक मोहन सोनी का मंगलवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने अंतिम सांस दाहोद में रहने वाले अपने पुत्र के घर पर ली। वे ८४ वर्ष के थे। उनका पार्थिक शरीर दाहोद से लाया जाएगा जिसके बाद बुधवार सुबह १०.३० बजे उनकी अंतिम यात्रा चौबीस खंभा महाकाल घाटी स्थित निवास से निकाली जाएगी। उनकी पत्नी का निधन भी कुछ ही समय पहले हुआ था जिसके बाद से वे बीमार रहने लगे। स्व. सोनी मालवा के वरिष्ठ कवियों में शुमार थे। उनके निधन से कवि जगत में शोक व्याप्त हो गया।