- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
वेतन नहीं मिला, कर्मचारी संघ पहुंचा जेडी कार्यालय
उज्जैन :- स्वास्थ्य विभाग में गंदी बस्ती उन्मूलन हेड के डॉक्टर व करीब 50 कर्मचारियों को फरवरी से मई तक का वेतन नहीं मिला है। तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के पदाधिकारी कर्मचारियों को वेतन दिए जाने की मांग को लेकर सोमवार को संयुक्त संचालक कार्यालय पहुंचे। तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष मोतीलाल निर्मल ने बताया संयुक्त संचालक डॉ.एके मेहता के अवकाश पर होने से कर्मचारियों ने लेखा अधिकारी दिलीपसिंह सिसौदिया को ज्ञापन सौंपकर वेतन जारी करवाने की मांग की। सिसौदिया का कहना था संबंधित हेड से भोपाल से ही आवंटन प्राप्त नहीं हो रहा है। इसके लिए भोपाल लिखा जाएगा।