- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
शहर में संक्रमण:दो दिन में 3 नए संक्रमित, 59 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव
शहर में दो दिन के भीतर कोरोना के 3 नए संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया है। गुरुवार को भी एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 6 हो गई है। गुरुवार को 212 सैंपल की रिपोर्ट में से एक सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
सेठीनगर में रहने वाली 59 वर्षीय महिला ने सर्दी-खांसी और बुखार होने पर लैब में सैंपलिंग करवाई। रिपोर्ट में उनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। महिला को होम आइसोलेशन में रखा गया है। बुधवार को भी दो सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
इसमें मोहननगर में रहने वाली मेडिकल कॉलेज की छात्रा की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। मोहननगर में रहने वाली छात्रा मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रही है। सर्दी-खांसी होने पर छात्रा ने सैंपलिंग करवाई थी। इसके अलावा एक 33 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी बुधवार को पॉजिटिव आई थी।
जिले में 6 एक्टिव केस
कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. रौनक एलची ने बताया वर्तमान में जिले में कोरोना के 6 एक्टिव केस हैं। इन सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिले में कोरोना के अब तक 24 हजार 417 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 24 हजार 235 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि 176 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है।