- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
शासकीय बालक छात्रावास के दो विद्यार्थियों की संदिग्ध मौत, एक गंभीर
उज्जैन । शासकीय बालक छात्रावास के तीन विद्यार्थियों की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान दो बच्चों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मरने वाले दोनों बच्चे सगे भाई हैं। जबकि एक बच्चे का अस्पताल में इलाज जारी है। बालक छात्रावास के कर्मचारियों का कहना है कि रात में खाना खाने के बाद बच्चों ने पेट में दर्द की शिकायत की थी।इसके कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और तीनों को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उज्जैन जिला अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक जब तीनों को यहां लाया गया तब तक उनकी हालत बहुत ज्यादा बिगड़ चुकी थी। इसी दौरान दो बच्चों ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।