- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
- चिंतामन गणेश मंदिर में दूसरी जत्रा, हजारों श्रद्धालु पहुंचे दर्शन के लिए; किसानों ने नई फसल भगवान को अर्पित की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: भांग-चंदन और सिंदूर से सजा बाबा का दिव्य रूप, मोगरा-गुलाब के पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार
शिव पंचायतन रूद्र यज्ञ की पूर्णाहुति
शिप्रा तट स्थित झालरिया मठ में शिव पंचायतन महारुद्र यज्ञ की पूर्णाहुति मंगलवार को जूना अखाड़े के संरक्षक हरिगिरी महाराज के सान्निध्य में हुई। जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी शिवगिरि महाराज की अध्यक्षता में हुए इस पांच दिवसीय रूद्र यज्ञ के समापन पर संत सम्मान समारोह भी आयोजित हुआ।
पूर्णाहुति में स्वामी नामदेव महाराज, दौलत राव तुसारे, नंदा ताई तुसारे, पं. पलोड़ महाराज, थानापति महंत सुखदेव गिरि, विष्णु गिरि, ओंकार गिरि सहित स्थानीय अखाड़ों के संत महंत शामिल हुए।