- श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के भस्म आरती, दिव्य श्रृंगार के साथ हुए बाबा महाकाल के दर्शन; आरती में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु
- पंचकोशी यात्रा 12 अप्रैल से: 2 दिन पहले ही उज्जैन पहुंचने लगे श्रद्धालु, हर साल 2-3 लाख की भागीदारी
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद हुआ दिव्य श्रृंगार, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
- उज्जैन में सिंहस्थ कार्यों का ग्राउंड रिव्यू: संत बोले- व्यवस्था विश्वस्तरीय होनी चाहिए, अधिकारियों संग किया निरीक्षण
- Ujjain Mahakal Bhasma Aarti: रजत मुकुट में सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के नाम से बांटे धर्मसभा के आमंत्रण, शिकायत
उज्जैन। एक धार्मिक कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के नाम से बांटे जाने पर मंदिर प्रशासक संदीप सोनी ने आपत्ति ली है। मामले में कार्रवाई के लिए थाने में शिकायती आवेदन दिया गया है। आमंत्रण पत्र में शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती महाराज की उपस्थिति में 21 दिसंबर से तीन दिवसीय धर्मसभा उज्जैन में होने का जिक्र है।
उल्लेखनीय है कि उज्जैन में 21 दिसंबर विद्वत संगोष्ठी, 22 दिसंबर को धर्मसभा एवं वैदिक बटुक सम्मेलन होगा। पत्र में समिति का पूरा नाम, समिति के अध्यक्ष, प्रशासक, सदस्यों के नाम प्रमुखता से लिखे गए हैं। जानकारी मंदिर प्रशासक को लगी तो उन्होंने पाया कि इसकी तो स्वीकृति ही नहीं थी।
इसके बाद उन्होंने आयोजकों के खिलाफ थाने में शिकायती आवेदन दिया और संबंधितों को कारण बताओ सूचना पत्र भी दिया है। नोटिस के जवाब में संबंधितों ने माफी मांगते हुए मामले का पटाक्षेप करने का आग्रह किया है। इसकी पुष्टि स्वयं मंदिर प्रशासक ने की है।
चिंतामन स्थित ऋषि गुरुकुल के परमाचार्य के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। गुरुकुल निर्माण के लिए रेत व चूरी इंदौरगेट निवासी रूपेश ठाकुर की दुकान से आई थी। जिसके हिसाब को लेकर ठाकुर ने मारपीट की है। नीलगंगा पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि देवकरण शर्मा उम्र 76 वर्ष निवासी सुभाष नगर ऋषि गुरुकुल चिंतामन में परमाचार्य के पद पर पदस्थ हैं। पूर्व में गुरुकुल निर्माण कार्य के लिए रेत व चूरी रूपेश ठाकुर निवासी इंदौरगेट की दुकान से आई थी।
जिसके हिसाब के लिए शर्मा बुधवार दोपहर ठाकुर की गउघाट कालोनी स्थित दुकान पर ड्रायवर सागर चौधरी के साथ गए थे। जहां हिसाब करने के दौरान रुपेश ठाकुर ने शर्मा से विवाद करते हुए अभद्रता की और झूमाझटी और मारपीट कर कार के बोनट पर पटक दिया। मामले में शर्मा ने पुलिस को शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज किया है।