- महाकाल की शरण में अभिनेत्री सिमरत कौर: उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान
- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
- बिहार के राज्य मंत्री रत्नेश कुमार पहुंचे महाकाल मंदिर: विधि-विधान से किए दर्शन-पूजन, मंदिर समिति ने किया सम्मान
- महाकाल मंदिर पहुंचे अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरिगिरि महाराज: देश-दुनिया में शांति के लिए की प्रार्थना, श्रद्धालुओं से की मुलाकात
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र को स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, राजा स्वरूप में सजे बाबा!
समाेसे में काॅकराेच, फोटो वाट्सएप किया, अधिकारी जांच करने ही नहीं पहुंचे
काेतवाली रोड स्थित रेस्टोरेंट के समोसे में काॅकराेच निकलने पर ग्राहक ने फोटो खींचकर खाद्य आपूर्ति अधिकारियों के मोबाइल पर वाट्सएप कर दिया। उन्होंने फोटो खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों को फाॅरवर्ड किया। उसके बाद भी टीम रेस्टोरेंट पर नहीं पहंुची।
कंठाल के समीप स्थित एक उपहार गृह पर एक व्यक्ति नाश्ता करने गया था। उसने यहां से समोसा लिया और खाने लगा तो उसमें काॅकराेच दिखा। उसने पहले तो अपने मोबाइल से फोटो लिया और फिर रेस्टोरेंट संचालक को आपत्ति जताई। फूड सैफ्टी अधिकारी प्रभुलाल डोडिया ने बताया समोसे में काॅकरोच मिलने की शिकायत मिली है। खाद्य विभाग की टीम के नहीं आने से जांच के लिए नहीं जा पाए। फ्रीगंज में श्री जोधपुर स्वीट्स पर मिठाई में मिलावट की शिकायत मिली थी। यहां से टीम ने बर्फी का सैंपल लिया है। अधिकारियों ने बताया खाद्य सामग्री में कहीं भी मिलावट पाई जाए तो लोग सीधे टोल फ्री नंबर डायल 104 पर या अधिकारियों को शिकायत कर सकते हैं। शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।