- हनुमान जन्मोत्सव आज, उज्जैन में हो रहे विशेष पूजन-अनुष्ठान: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आज की साधना अत्यंत फलदायी; 108 हनुमान मंदिरों में दर्शन से वर्षभर मिलती है कृपा
- हनुमान जन्मोत्सव पर महाकाल का हनुमान स्वरूप में श्रृंगार, भस्म आरती के बाद उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
सांदीपनि आश्रम में राधा कृष्ण की होली, जमकर उड़ा गुलाल:राधा कृष्ण और गोपियों ने मिलकर खेली होली, पांच दिन तक चलेगा पर्व
उज्जैन में मंगलवार को होली के पर्व पर गुलाल उड़ेगा लेकिन इससे पहले भगवान कृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनि आश्रम पर कृष्ण के साथ साथ राधा और गोपियों ने मिलकर होली खेली। इस मौके पर देश भर आए श्रद्धालु भी भगवान श्री कृष्ण की ख़ास होली में शामिल हुए।
उल्ल्हास और उमंग के पर्व होली पर राधा कृष्ण की प्रेम भक्ति में मंदिर पहुंचे श्रद्धालु भी होली के पर्व में रमे हुए नजर आए। श्री कृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनि आश्रम में सोमवार को भगवान कृष्ण ने गोपियों और राधा जी के साथ होली खेली। इस होली में भजन पर करीब 10 से अधिक कलाकारों ने गुलाल और फूलों से होली की शुरुआत कर मंदिर के माहौल को रंग मय कर दिया। भजन की धुनों पर राधा और गोपियों अपने नृत्य से अराधना कर श्री कृष्ण पर जमकर गुलाल उड़ाया। पुजारी रूपम व्यास ने बताया कि सांदीपनि आश्रम भगवान श्री कृष्ण की शिक्षा स्थली है और कृष्ण और राधा की होली दुनिया भर में प्रसिद्ध है। इसी तरह आश्रम में होली पर्व की शुरुआत के लिए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए और उन्होंने भी श्री कृष्ण और राधा की होली का मजा लिया। अब ये पर्व अगले पांच दिन तक चलेगा

सांदीपनि आश्रम में राधा कृष्ण की होली
इस बार तिथियों के फेर के चलते देश के अलग अलग हिस्सों में अलग अलग दिन होली मनाई जा रही है। उज्जैन और आसपास के इलाको में 6 मार्च को होलिका का दहन होकर अगले दिन 7 मार्च को शहर भर में होली खेली जाएगी। इस उत्साह और उमंग के त्यौहार पर सोमवार को सबसे पहले महाकाल मंदिर में होली खेली गई इसके बाद श्री कृष्ण की शिक्षा स्थली गोपियों ने खेली होली। नृत्य समूह की पालक पटवर्धन ने बताया कि मधुर भजन पर श्री कृष्ण ने राधा के साथ होली खेली है। ये हमारी परम्परा है और कृष्ण के रूप में वेदांशी और भावना राधा के रूप होली खेली होली।