- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
सीनियर पहलवानों में हुई कुश्तियां तीनों वर्गों में प्रदेश की टीमों का चयन
कुश्ती के तीनों वर्गों में प्रदेश स्तरीय टीम के चयन के लिए शुक्रवार को क्षीरसागर कुश्ती एरिना में सीनियर वर्ग के पहलवानों के बीच कुश्ती का शानदार प्रदर्शन हुआ। टीम में चयन के लिए प्रदेशभर से तकरीबन 300 पहलवान स्पर्धा में शामिल हुए थे जिसमें प्रदर्शन के आधार पर पहले नंबर पर आए खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्पर्धा में खेलने के लिए हुआ हैं। राष्ट्रीय स्पर्धा 22 से 25 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के नंदिनी महाविद्यालय में होगी।
उज्जैन जिला कुश्ती संघ के तत्वावधान में मध्यप्रदेश सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में गुरुवार को पहले राउंड के बाद शुक्रवार को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए प्रदेशस्तरीय टीम में सभी वर्गों के 8-8 पहलवानों का चयन हुआ हैं। यह पहलवान अब राष्ट्रीय स्पर्धा में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।