- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
- चिंतामन गणेश मंदिर में दूसरी जत्रा, हजारों श्रद्धालु पहुंचे दर्शन के लिए; किसानों ने नई फसल भगवान को अर्पित की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: भांग-चंदन और सिंदूर से सजा बाबा का दिव्य रूप, मोगरा-गुलाब के पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
सेठीनगर के लापता कांट्रैक्टर मनोज की बांसवाड़ा की होटल में लाश मिली
सेठी नगर में रहने वाले लापता बिल्डिंग कांट्रैक्टर मनोज जैन (40) की लाश शुक्रवार को बांसवाड़ा के होटल में मिली। अभी यह पता नहीं चला है कि मनोज की मौत कैसे हुई।
मनोज 29 अगस्त से घर से लापता था। 4 सितंबर को पुलिस ने गुमशुदगी कायम की थी। वह 13 सितंबर को विष्णु सागर में परिचित सत्तार से शाम करीब 4.30 से 5 बजे के बीच मिला था। सत्तार ने पुलिस को बताया था कि बातचीत के बीच में ही एक हट्टा कट्टा युवक आया, मुझसे धक्का-मुक्की की और मनोज को जबरन बाइक पर बैठा कर ले गया था। इसके बाद मनोज के बारे में कोई खबर नहीं मिली। दोस्तों ने बताया कि 13 सितंबर की शाम 4.30 से 5 के बीच सत्तार से मनोज विष्णु सागर में मिला था। उसी शाम को करीब 6.15 बजे मनोज की बांसवाड़ा के होटल में इंट्री है। एक घंटे में मनोज 195 किमी दूर बांसवाड़ा कैसे पहंुच गया।
गुरुवार रात को दोस्त को फोन
गुरुवार रात करीब 11.20 बजे मनोज ने अपने दोस्त जगदीश माली को फोन किया था। मनोज ने कहा कि वह होटल प्लाजा के कमरा नंबर 117 में है। मेरी तबियत खराब है। मनोज ने होटल के कर्मचारी जगदीश गेहलोत के मोबाइल से फोन किया था। होटल कर्मचारी ने बताया कि मनोज तीन दिन से यहां हैं। मनोज की जानकारी मिलते ही भाई संजय, जगदीश और कुछ दोस्त गुरुवार रात को ही बांसवाड़ा के लिए निकल गए थे। शुक्रवार पहुंचे तो कमरे में मनोज अचेत मिला। उसे महात्मा गांधी हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।