- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
सोमवार को पूरे शहर में जलप्रदाय नही
उज्जैन। पंपिग लाइन में सुधार कार्य की वजह से २४ जनवरी सोमवार को पूरे शहर में जलप्रदाय नहीं होगा। ंपीएचई के अनुसार छत्री चौक पर गंभीर डेम की मुख्य पंपिंग लाइन पर सुधार कार्य करने और गऊघाट प्लांट से टंकियों को भरने के लिए जा रही 500 एमएम की राइजिंग पाइप लाइन पर स्थापित हाटबाजार कैंपस के वाल्वों को बदलने के लिए 23 जनवरी को सभी फिल्टर प्लांट बंद रहेंगे। प्लांट बंद कर वाल्वों का सुधार कार्य कराया जाएगा। इस कारण टंकियां नहीं भर सकेंगी। सोमवार 24 जनवरी को संपूर्ण शहर में जलप्रदाय नहीं किया जा सकेगा।
केंद्रीय जेल भैरवगढ़ के कैदी की मौत
उज्जैन। केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में सजायाफ्ता कैदी की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खरनोद खुर्द जिला शाजापुर निवासी नुसरतअली पिता मोहम्मद अली ७० केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। शनिवार सुबह उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उपचार के लिए उसे जिला चिकित्सालय लाया गया,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।