- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
- चिंतामन गणेश मंदिर में दूसरी जत्रा, हजारों श्रद्धालु पहुंचे दर्शन के लिए; किसानों ने नई फसल भगवान को अर्पित की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: भांग-चंदन और सिंदूर से सजा बाबा का दिव्य रूप, मोगरा-गुलाब के पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
- महाकाल मंदिर में टीवी अभिनेत्री कनिका मान ने किए दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
हादसा:दंपती काे अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, पत्नी की माैके पर माैत
अपने बेटे के ससुराल से घर लाैट रहे बाइक सवार दंपती काे रुपेटा राेड पर अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में पत्नी की माैके पर ही माैत हाे गई। मिली जानकारी के अनुसार मड़गांव महिदपुर निवासी गिरधारीलाल अपनी पत्नी पार्वतीबाई के साथ ललानी गांव अपने बेटे के ससुराल में मिलकर लाैट रहे थे। तभी रुपेटा गांव के समीप अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे पार्वतीबाई की माैके पर ही माैत हाे गई। वहीं गिरधारीलाल काे सिर में चाेट आई। दुर्घटना के बाद माैके पर भीड़ लगी हुई थी। तभी उधर से निकल रहे पूर्व नपा उपाध्यक्ष रामसिंह शेखावत भीड़ देखने रुके ताे घायल गिरधारीलाल और पार्वतीबाई काे देख वह अपनी कार से सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। इस दाैरान ही 108 के ईएमटी महेश दांगी और पायलेट संजय मालवीय भी पहुंचे। उन्होंने गिरधारीलाल का उपचार सरकारी अस्पताल में कराया। महिला का पीएम गुरुवार सुबह हाेगा।