- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- CM मोहन यादव ने क्षिप्रा घाटों का किया निरीक्षण: बोले- श्रद्धालुओं की सुविधाओं में नहीं हो कोई कमी, 200 मीटर पर सुविधा केंद्र बनाने के दिए निर्देश
- मिस इंडिया एक्सक्विजिट ईशा अग्रवाल पहुंचीं महाकाल: भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन, देश की खुशहाली की कामना
14 राज्यों के 480 कांवडिय़ों ने महाकाल का जलाभिषेक कर किया कपूर पूजन
उज्जैन। देश के 14 राज्यों से 480 और दुबई से आकर कांवड़ यात्रा में शामिल हुई महिला ने सुबह महाकालेश्वर मंदिर में विशेष कपूर पूजन, हवन के साथ जलाभिषेक किया। यात्रा संयोजक ने बताया कि यह क्रम 23 वर्षों से चल रहा है।
मस्त कांवडिय़ा संघ कोलकाता एवं सीतामड़ी बिहार के संयोजक वासुदेव पसारी ने बताया कि इस वर्ष कांवड़ यात्रा में देश के 14 राज्यों के 480 श्रद्धालु शामिल हुए हैं जिनमें करीब 45 महिलाएं हैं। खास बात यह कि कांवड़ यात्रा में शामिल होने के लिये दुबई से खुश्बू सांगनेरिया विशेष रूप से आईं और बरूआ घाट से मां नर्मदा का जल लेकर नंगे पैर उज्जैन तक पहुंचे। यहां कांवड़ यात्रियों के जलाभिषेक और भगवान के पूजन अर्चन की व्यवस्था महेश पुजारी द्वारा प्रतिवर्ष की जाती है।
1995 से मस्त कांवड़ यात्रा संघ उज्जैन आकर भगवान का जलाभिषेक कर रहा है। मंदिर प्रांगण में सभी कांवडिय़ों ने भगवान की विशेष कपूर आरती, हवन किया जिसके बाद भजनों पर जमकर थिरके। महेश पुजारी ने बताया कांवड़ यात्रा में शामिल सभी लोग नंगे पैर चलकर न तो मिर्च का भोजन करते हैं और न बिस्तरों पर सोते हैं, भगवान की भक्ति करते हुए भगवान के पूजन में भाग लेते हैं। यात्रा में ओमप्रकाश सारवगी, हनुमान नेवटिया, किशन पनसारी, गोपी लोहिया भी शामिल थे।
