- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
20 दिन में 30 लाख ने महाकाल लोक को निहारा:गुजरात, महाराष्ट्र; उत्तरप्रदेश और बिहार से आए सबसे ज्यादा श्रद्धालु
ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर के नए दर्शन परिसर महाकाल लोक को देखने के लिए 20 दिन में 30 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। दीपावली के बाद से यहां हर दिन औसत 2 लाख श्रद्धालु आ रहे हैं। महाकालेश्वर के दर्शन करने वालों के अलावा महाकाल लोक देखने वालों की भी भीड़ है। महाकाल लोक का लोकार्पण 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।
इसके बाद से रोज इसे देखने आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल का दावा है लोकार्पण के बाद रोज करीब एक लाख श्रद्धालु आ रहे थे। दीपावली से यह संख्या बढ़कर दो लाख से ज्यादा हो गई है। लोकार्पण के बाद अधिकांश लोग मप्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र क्षेत्र से आ रहे थे। दीपावली से गुजरात से श्रद्धालुओं की भीड़ तेजी से बढ़ी। रविवार को छठ पर्व होने से यूपी और बिहार के यात्रियों का दिनभर जमघट रहा।
हर घंटे में औसत 12 हजार लोगों को महकाल के दर्शन
महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप सोनी के अनुसार महाकालेश्वर के दर्शन के लिए लोगों की गणना कराई जा रही है। रविवार को हर घंटे में औसत 12 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। दर्शन का सिलसिला सुबह 6 से रात 9 बजे तक चलता है यानी एक दिन में औसत 1.80 लाख श्रद्धालु मानसरोवर भवन से होकर महाकालेश्वर के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मानसरोवर भवन में हेड काउंटिंग कैमरे लगाए हैं।
सोनी के अनुसार इससे ज्यादा संख्या महाकाल लोक देखने वालों की है। कई श्रद्धालु केवल महाकाल लोक घूम कर भी जा रहे हैं। इससे अनुमान है कि रोज दो लाख से ज्यादा श्रद्धालु आ रहे हैं। यह सिलसिला 11 अक्टूबर को महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद से ही बना हुआ है। दीपावली से संख्या बढ़ गई है।