- श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के भस्म आरती, दिव्य श्रृंगार के साथ हुए बाबा महाकाल के दर्शन; आरती में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु
- पंचकोशी यात्रा 12 अप्रैल से: 2 दिन पहले ही उज्जैन पहुंचने लगे श्रद्धालु, हर साल 2-3 लाख की भागीदारी
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद हुआ दिव्य श्रृंगार, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
- उज्जैन में सिंहस्थ कार्यों का ग्राउंड रिव्यू: संत बोले- व्यवस्था विश्वस्तरीय होनी चाहिए, अधिकारियों संग किया निरीक्षण
- Ujjain Mahakal Bhasma Aarti: रजत मुकुट में सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
22 दिसंबर का दिन सबसे छोटा और रात सबसे लंबी होगी
उज्जैन। खगोलीय घटना स्वरूप 22 दिसंबर को सूर्य मकर रेखा पर लंबवत होगा। इससे सूर्य की चमक 23 अंश 26 कला 17 विकला दक्षिण होगी, जिसके कारण भारत सहित उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित देशों में दिन सबसे छोटा और रात सबसे लंबी होगी।
जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डा. राजेन्द्रप्रकाश गुप्ता ने बताया कि उज्जैन में सूर्योदय 7 बजकर 5 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 5 बजकर 46 मिनट पर होगा। दिन की अवधि 10 घंटे 41 मिनट की और रात की अवधि 13 घंटे 19 मिनट की होगी। इस दिन सूर्य सायन मकर राशि में प्रवेश करेगा।
23 दिसंबर से सूर्य की गति उत्तर की ओर दृष्टिगोचर होना प्रारंभ हो जाएगी। इसे उत्तरायन का प्रारंभ कहा जाता है। सूर्य की उत्तर की ओर गति होने के कारण अब उत्तरी गोलार्द्ध में दिन धीरे-धीरे बड़े होने लगेंगे और रात छोटी होने लगेगी। 21 मार्च को सूर्य विषुवत रेखा पर होगा, तब दिन-रात बराबर होंगे।