- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
29 दिव्यांग बेटियों के अनूठे विवाह, बुजुर्ग बोले बाबुल की दुआएं लेती जा
Ujjain News: 5 दिवसीय कार्यक्रम के तहत आश्रम के बुजुर्गों ने बेटियों को आशीर्वाद दिया।
उज्जैन। सेवाधाम की दिव्यांग 29 बेटियों के मंगल परिणयोत्सव पर आयोजित 5 दिवसीय कार्यक्रम के तहत 9 मार्च को आश्रम के 80 से अधिक उम्र के 20 से अधिक बुजुर्गों ने ब्याहने जा रही बेटियों को न सिर्फ आशीर्वाद दिया बल्कि इंदौर से आश्रम में गत 10 वर्षों से रह रहे 90 वर्षीय बुजुर्ग ने ‘बाबुल की दुआएं लेती जा’ गीत की प्रस्तुति देकर माहौल गमगीन कर दिया। बुजुर्गों के आशीर्वाद कार्यक्रम के तहत सेवाधाम के बच्चों ने भी रंगारंग प्रस्तुति दी एवं गीत संगीत के माध्यम से 29 बेटियों से बिछुड़ने की पीड़ा भी जाहिर की। इस इस अवसर पर धर्मपिता सुधीरभाई और धर्ममाता कांता गोयल ने आश्रम पर विशेष भोज रखा, डॉ. सचिन गोयल और शहजाद ने गीतों की प्रस्तुति दी।
मेहंदी रस्म
सेवाधाम की 29 दिव्यांग बेटियों को आज दोनों हाथों और दोनों पांव में मेहंदी लगाई जाएगी। मेहंदी रस्म के लिए पूरे आश्रम में शहनाईयां बजेगी।
हजारों बच्चों को विशेष भोज
शहर में संचालित होने वाले मूक बधिर स्कूल, सामाजिक कल्याण विभाग द्वारा संचालित स्कूलों, बालगृह एवं शासकीय आवास गृहों के हजारों बच्चों को आज खीर, पुड़ी, भजिये के साथ विशेष भोज कराया जाएगा।