- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
62वीं राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक एवं मलखंभ स्पर्धा का आज दूसरा दिन ,परिणाम शाम तक
मध्यप्रदेश शासन शालेय शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित पांच दिवसीय ६२वीं राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक एवं मलखंभ स्पर्धा के दूसरे दिन प्रारंभिक मुकाबले हुए। हालांकि इस मुकाबले के परिणाम देर शाम तक ही मिल सकेंगे। इस स्पर्धा में सुबह से खिलाडिय़ों ने महाराजवाड़ा स्कूल से लगे जिम्नाशियम हॉल में पहुंच कर अपने मुकाबलों की तैयारियां कीं। प्रदेश शासन की शालेय शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित पांच दिवसीय मलखंभ स्पर्धा के दूसरे दिन सुबह फ्लोर एक्सरसाइज और एक अेबल वॉल्ट व पामेल्ड हार्स के प्रारंभिक मुकाबले हुए।
प्रतियोगिता समन्वयक जोहरी और जिला क्रीड़ा अधिकारी अरविंद जोशी ने बताया कि आज हुए मुकाबले के परिणाम देर शाम तक ही निकलकर आएंगे। स्पर्धाओं के अगले दौर के मुकाबले जारी हैं। महाराजवाड़ा क्र. ३ में शुरू हुई प्रतियोगिता में ४०० खिलाडिय़ों सहित ५० कोच शामिल हुए हैं। मुकाबले में दोपहर ३ बजे से अप्राजी व्यायामशला में मलखंभ के मुकाबले होंगे।