- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- CM मोहन यादव ने क्षिप्रा घाटों का किया निरीक्षण: बोले- श्रद्धालुओं की सुविधाओं में नहीं हो कोई कमी, 200 मीटर पर सुविधा केंद्र बनाने के दिए निर्देश
- मिस इंडिया एक्सक्विजिट ईशा अग्रवाल पहुंचीं महाकाल: भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन, देश की खुशहाली की कामना
युवक पर प्राणघातक हमला, चार पर केस
उज्जैन। रविवार शाम ग्राम साहिबखेड़ी में पंचक्रोशी मार्ग हनुमान मंदिर के पास कुछ लोगों ने एक युवक पर हथियारों से हमला कर दिया। युवक को फ्रीगंज स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। घट्टिया पुलिस ने मामले में चार नामजद एवं अन्य के खिलाफ 307 व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम नाहरिया निवासी धीरज पिता मदनलाल सूर्यवंशी (22) के घर पर 16 मई को तिलक का कार्यक्रम था। कुछ लोग शराब पीकर आए थे जिसके चलते विवाद हुआ था। 19 मई की शाम धीरज दूध लेकर बदरखा पिंगलेश्वर गया था जब वह साहिबखेड़ी में पंचक्रोशी मार्ग हनुमान मंदिर के पास पहुंचा तो हरिराम पिता रामचंद्र जाटवा, अर्जुन जाटवा निवासी साहिबखेड़ी, ओम जाटवा निवासी इंदिरा कॉलोनी उज्जैन, इंदरमल जाटव निवासी उज्जैन एवं अन्य पहुंचे और उन्होंने धीरज के साथ मारपीट की और उसके बाद तलवार और पाइप से हमला कर दिया।
हमले के बाद आरोपी भाग गए। इधर गंभीर हालत में धीरज को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। देर रात घट्टिया थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। बताया जाता है कि एक आरोपी ओम जाटवा के खिलाफ पहले से कई प्रकरण दर्ज हैं। मामले की जांच टीआई अरविंद तांबे कर रहे हैं।