- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
इलेक्ट्रीशियन ने लगाई फांसी
उज्जैन। गांधीनगर में रहने वाले इलेक्ट्रीशियन ने पत्नी वियोग में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।मनीष पाल पिता नंदू (44) निवासी गांधीनगर नागझिरी इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। एक वर्ष पहले उसका विवाह हुआ था। करीब 4 माह पहले उसकी गर्भवती पत्नी मायके इंदौर चली गई थी। वहां उसने गर्भपात करा लिया। मनीष को जब इसकी जानकारी लगी तो उसने ससुराल पहुंचकर विवाद किया जिसके बाद पत्नी से मनीष के साथ लौटने से मना कर दिया।
मनीष के भाई सुनील पाल ने बताया कि पत्नी के वापस नहीं आने के कारण मनीष दु:खी रहता था। पांच दिनों पहले भी वह अपनी पत्नी को लेने इंदौर गया था लेकिन उसने आने से मना कर दिया। साथ ही मनीष को धमकी दी थी कि तुम्हें दहेज प्रताडऩा के केस में फंसा देंगे। घर लौटने के बाद मनीष काफी दु:खी था और डिप्रेशन में रहने लगा था। संभवत: पत्नी वियोग में ही उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। पुलिस द्वारा मृतक के ससुराल पक्ष के लोगों के बयान लेकर पूछताछ भी की जा रही है।