- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-08-2026
- उज्जैन में दो गुटों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 की मौत: ढाबे पर कहासुनी के बाद हथियारबंद लोग पहुंचे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 27-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 24-08-2026
अलग छात्रावास भवन की मांग लेकर कोठी पैलेस पहुंचे हॉस्टल के विद्यार्थी
उज्जैन | छात्रावास में आ रही समस्याओं के निराकरण आैर अलग छात्रावास भवन की मांग को लेकर बुधवार दोपहर हॉस्टल के विद्यार्थियों ने कोठी पैलेस पहुंच कर प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने बताया आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास कोठी रोड कई वर्षों से संभागीय पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास में संचालित हो रहा है। पिछले 3 वर्षों से नवीन पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास संचालित भी किया जा रहा है। जिसके कारण छात्रावास भवन में तीन छात्रावास के छात्रों को रखा जा रहा है। छात्रों ने प्रभारी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के नाम तहसीलदार प्रज्ञा गीते को ज्ञापन देकर नवीन स्थाई छात्रावास भवन स्वीकृत करने की मांग रखी।