- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, एक की मौत
उज्जैन। ओंकारेश्वर से दर्शन कर लौट रहे राजस्थान के श्रद्धालुओं का पिकअप वाहन नरवर के समीप कड़छा फंटा पर पलट गया। दुर्घटना में एक महिला की मृत्यु हो गई जबकि एक बालक सहित आधा दर्जन लोग घायल हुए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
मोजा थाना भीलवाड़ा राजस्थान के रहने वाले 12 महिला, पुरुष और बच्चे पिकअप वाहन क्रमांक आरजे 09 जीए 3085 में सवार होकर ओंकारेश्वर दर्शन को गये थे। सभी लोग ओंकारेश्वर से लौटने के दौरान देवास में रहने वाले रिश्तेदार के घर रुके और अलसुबह करीब 5 बजे यहां से सभी आयशर वाहन में बैठकर घर के लिये रवाना हुए। सुबह करीब 5.50 बजे नरवर अंतर्गत कड़छा फंटा पेट्रोल पंप के सामने पिकअप वाहन का गुल्ला टूट गया और वह पलटी खाकर खेत में जा गिरा।
दुर्घटना में धापूबाई पति सोहन (45 वर्ष) की मृत्यु हो गई जबकि उसके पुत्र ताराचंद (8 वर्ष), माधुलाल पिता साबर (50 वर्ष), डालीबाई पति रघु (40 वर्ष), रमा पिता बालू, पारसीबाई पति बालू सहित ड्रायवर रमेश को चोंट आईं। इनमें से माधुलाल व उरमा की हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों के परिजन ने बताया कि सभी लोग एक ही गांव के रहने वाले हैं और ओंकारेश्वर दर्शन के बाद गांव लौट रहे थे। नरवर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।