- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-08-2026
- उज्जैन में दो गुटों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 की मौत: ढाबे पर कहासुनी के बाद हथियारबंद लोग पहुंचे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 27-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 24-08-2026
कराते में बेटी ने गोल्ड जीता, कैंसर पीड़ित पिता बोले- नेशनल खिलाड़ी बनाऊंगा
3 खिलाड़ियों को हराकर नितिशा बनी विजेता
सीबीएसई बोर्ड की जिला स्तरीय कराते चैंपियनशिप में 8 साल की नितिशा निमजे ने गोल्ड मेडल जीता है। गोल्ड मेडल जीतने पर उसका चयन कराते की स्टेट चैंपियनशिप के लिए हो गया है। सितंबर में उज्जैन में ही स्टेट कराते चैंपियनशिप होगी। नितिशा के पिता संजय निमजे कैंसर से जूझ रहे हैं। संजय बोले- जिंदगी रही तो बेटी को नेशनल खिलाड़ी बनाएंगे। तंबाकू के सेवन से कैंसर हो गया था। ऑपरेशन करवा लिया है लेकिन इसमें जीवनभर की जमा पूंजी खत्म हो गई। बेटी ने गोल्ड जीतकर फिर जीने का हौंसला दिया है।