- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
सुरजनवासा में स्कूल के पास डायरी पर बिक रही देशी शराब
उज्जैन:देवास-मक्सी बायपास रोड़ के बीच आने वाले ग्राम सुरजनवासा में कुछ लोगों द्वारा डायरी पर अवैध तरीके से शासकीय स्कूल के पास शराब विक्रय किया जा रहा है। शराब पीने से पिछले कुछ माह में 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक व्यक्ति अब भी कैंसर से जूझ रहा है। ग्रामीणों ने कल जनसुनवाई में कलेक्टर को इसकी शिकायत की, लेकिन 24 घंटे बाद भी गांव में पुलिस द्वारा अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
ग्रामीणों ने चर्चा में बताया कि गांव में 4-5 स्थानों पर अवैध तरीके से शराब का विक्रय हो रहा है। स्कूल के पास स्थित अवैध शराब की दुकान संचालक द्वारा डायरी सिस्टम से शराब का विक्रय किया जा रहा है। सुबह से लेकर देर रात तक शराबी सड़क पर बैठकर नशा करते नजर आते हैं और कई बार नशे में धुत्त लोग स्कूल में घुसकर उत्पात भी मचाते हैं जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई पर असर पड़ता है।
ग्रामीणों के अनुसार अवैध तरीके से बिक रही जहरीली शराब पीने के कारण यहां रहने वाले रामचंद्र, लाखन, दशरथ की मृत्यु हो चुकी है जबकि राधेश्याम (50 वर्ष) अब भी कैंसर की बीमारी से जूझ रहा है। अवैध तरीके से गांव में बिक रही शराब के कारण बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इसकी शिकायत संबंधित थाने में कई बार की लेकिन पुलिस ने ठोस कार्रवाई नहीं की इसी कारण कलेक्टर से शिकायत करने दो दर्जन से अधिक ग्रामीण महिलाएं जनसुनवाई में पहुंची।
कलेक्टर से शिकायत के बाद पुलिस ने 1 को पकड़ा
जनसुनवाई में ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर से अवैध शराब विक्रय की शिकायत की गई, जिसके बाद नरवर पुलिस हरकत में आई और सुरजनवासा में दबिश देकर यहां से चिंतामण पिता चंपालाल बैरवा को 18 क्वार्टर देशी शराब कीमत 900 रुपये के साथ गिरफ्तार किया, लेकिन पुलिस ने अब तक डायरी सिस्टम से और अवैध तरीके से शराब बेचने वाले बड़े बदमाशों पर कार्रवाई नहीं की है।