- उज्जैन में दो गुटों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 की मौत: ढाबे पर कहासुनी के बाद हथियारबंद लोग पहुंचे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 27-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 24-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 22-08-2026
अनाज तिलहन व्यापारी संघ के चुनाव,कल दोपहर बाद आएंगे परिणाम
उज्जैन।आज कृषि उपज मंडी के अनाज तिलहन व्यापारी संघ की नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव हो रहे है। वोटिंग का सिलसिला सुबह 11 बजे से शुरू हुआ और यह सिलसिला शाम 5 बजे तक चलेगा। चुनाव को लेकर संघ के सदस्यों में उत्साह दिखाई दे रहा है।
मुख्य चुनाव अधिकारी मोहन मुकुल खंडेलवाल, मुरलीधर हेड़ा ने बताया कि चुनाव को लेकर नियमों को पहले से ही सदस्यों व चुनाव में अपना भाग्य आजमाने वाले प्रतिनिधियों को अवगत करा दिया गया है। हालांकि पहले यह सामने आ रहा था कि चुनाव निर्विरोध रूप से संपन्न किये जायेंगे लेकिन इसकी स्थिति निर्मित नहीं होने के बाद आखिरकार आज मतदान की प्रक्रिया शुरू की गई। इसके पहले सुबह 10 बजे संस्था की साधारण सभा का आयोजन किया गया। मतगणना करल सुबह 10 बजे से की जायेगी और शाम तक परिणाम घोषित कर दिये जायेंगे।