- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 30-07-2026
- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
रसराज गरबा में होंगे मां चामुंडा के दर्शन
उज्जैन| नवरात्रि में दैनिक भास्कर एवं स्वर प्रयाग सांस्कृतिक संस्था द्वारा गरबा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। रसराज गरबा उत्सव के रूप में यह आयोजन आगर रोड िस्थत सामाजिक न्याय परिसर में होगा।
29 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलने वाले महोत्सव के अंतर्गत आकर्षक गरबा प्रस्तुति के साथ ही देवास की मां चामुंडा के दर्शन होंगे। रसराज गरबा उत्सव के संयोजक हेमंत व्यास एवं इवेंट डायरेक्टर कपिल यार्दे ने बताया कि उत्सव की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उत्सव के दौरान पांडाल में ही फूड झोन, बच्चों के लिए प्ले झोन रहेगा। गरबा उत्सव का मैनेजमेंट नक्षत्र इवेंट प्लानर द्वारा किया गया। आयोजन को आकर्षक बनाने हेतु गरबा प्रशिक्षण भी प्रारंभ कर दिया है। महेश परियानी ने बताया गरबा प्रशिक्षण मनोरमा गार्डन पर सायं 5 बजे से प्रशिक्षिका कविता यार्दे दे रही है। गरबा उत्सव में भाग लेने हेतु इच्छुक युवतियां मो. 9827308181 संपर्क कर सकते हैं।
मनोरमा गार्डन में चल रहे प्रशिक्षण में इच्छुक युवतियां भाग ले सकती है।