- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
इंदौर रोड की अंजूश्री होटल पर 10 हजार का जुर्माना
उज्जैन– इंदौर रोड स्थित होटल अंजूश्री में गंदगी और अनियमितता मिलने पर नगर निगम अधिकारियों ने 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। अधिकारियों ने बताया कि संचालकों को पूर्व में हिदायत दी थी जिसकी अनदेखी पर कार्रवाई की गई।
नगर निगम द्वारा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत गंदगी फैलाने वाले, अमानक पॉलिथीन का उपयोग करने और गीला कचरा सूखा कचरा अलग-अलग नहीं करने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना मिली कि इंदौर रोड स्थित होटल अंजूश्री संचालक द्वारा गंदगी फैलाने के साथ अनियमितता की जा रही है।
अधिकारियों ने जांच में पाया कि होटल से निकलने वाले झूठन को नाली में बहाया जा रहा था जबकि गीला कचरा, सूखा कचरा अलग-अलग नहीं किया जा रहा और अमानक स्तर की सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग किया जा रहा है। इस पर होटल संचालक के खिलाफ 10 हजार के जुर्माने की कार्रवाई की गई।