- बसंत पंचमी पर सांदीपनि आश्रम में विद्यारंभ संस्कार, भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षास्थली में गूंजे पहले अक्षर
- बसंत पंचमी पर महाकाल दरबार पीले रंग में सजा, आज से होली तक रोज अर्पित होगा गुलाल
- महाकाल मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’, भस्म आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब; शेषनाग मुकुट और रजत मुण्ड माला में सजे बाबा महाकाल
- बसंत पंचमी पर वासंती रंग में रंगेगा महाकाल मंदिर, भस्म आरती से होगी शुरुआत; सांदीपनि आश्रम में भी होंगे विशेष धार्मिक आयोजन!
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद ली गई आज्ञा, पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण के साथ साकार रूप में भगवान ने दिए दर्शन
तेज सर्द हवा से ठिठुरा शहर, दिन के तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट
शीत ऋतु में ठिठुरा देने वाली सर्दी शुरू हो गई है। शहर में उत्तर-पश्चिमी तेज सर्द हवा आने के कारण दिन के तापमान में…
शीत ऋतु में ठिठुरा देने वाली सर्दी शुरू हो गई है। शहर में उत्तर-पश्चिमी तेज सर्द हवा आने के कारण दिन के तापमान में कमी आई है, वहीं रात में सामान्य से अधिक तापमान होने के बाद भी ठंड बनी हुई है। गुरुवार को दिनभर 6 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवा चलती रही। दिन में धूप निकलने के साथ ही बादल भी छाए रहे। जिसके कारण दिन के तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट हो गई। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री रहा। दिन में आर्द्रता 74 फीसदी होने आैर सर्द हवा चलने से दिन में भी ठंडक बनी रही। सुबह 11 बजे तक लोगों को ठंडक के असर से गर्म वस्त्र पहनने पर मजबूर होना पड़ा। इधर रात के तापमान में आधा डिग्री का उछाल आने के बावजूद ठिठुरन वाली ठंडक लोगों को महसूस होती रही। बुधवार-गुरुवार की रात न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री रहा, जोकि सामान्य तापमान से 4.9 डिग्री अधिक है।
एक सप्ताह में इस तरह बढ़ता गया ठंड का असर
दिन अधिकतम न्यूनतम
- 4 दिसंबर 29.0 डिग्री 14.5 डिग्री
- 3 दिसंबर 26.7 डिग्री 16.0 डिग्री
- 2 दिसंबर 28.0 डिग्री 16.8 डिग्री
- दिसंबर 27.2 डिग्री 16.6 डिग्री
- 30 नवंबर 31.5 डिग्री 16.5 डिग्री
- 29 नवंबर 31.0 डिग्री 15.8 डिग्री
- 28 नवंबर 32.5 डिग्री 16.2 डिग्री
सर्द हवाओं के बीच महामृत्युंजय द्वार पर सुबह ठिठुरते हुए स्कूल गए बच्चे
9 दिसंबर तक बादल छाने के साथ हल्की बारिश भी
शुक्रवार से आगामी चार दिनों तक ठंड का असर ऐसा ही बना रहेगा। जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. आरपी गुप्त ने बताया अरब सागर में बने सिस्टम के आगे बढ़ने के कारण मौसम में यह बदलाव हुआ है। उत्तर-पश्चिमी तेज ठंडी हवा भी पश्चिमी मध्यप्रदेश में आ रही है। 9 दिसंबर तक बादल छाए रहने के आसार हैं। अगले चार दिनों में बूंदाबांदी व हल्की बारिश के भी आसार हैं।