- उज्जैन में दहेज प्रथा के खिलाफ मिसाल: दूल्हे ने लौटाए 50 लाख के कैश और सोना, सिर्फ अंगूठी ली
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर खुले चांदी द्वार, बाबा का हुआ पंचामृत अभिषेक
- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
तीन दिन में इन अधिकारियों ने सीखा कैसे कंट्रोल करें साइबर क्राइम
पुलिस प्रशिक्षण शाला में 16 से 18 दिसंबर तक तीन दिनी साइबर क्राइम कार्यशाला हुई। इस दौरान उज्जैन जोन के जिला उज्जैन, देवास, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, रतलाम व आगर जिले के लगभग 50 सहायक उपनिरीक्षक से निरीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हुए।
उज्जैन. पुलिस प्रशिक्षण शाला में 16 से 18 दिसंबर तक तीन दिनी साइबर क्राइम कार्यशाला हुई। इस दौरान उज्जैन जोन के जिला उज्जैन, देवास, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, रतलाम व आगर जिले के लगभग 50 सहायक उपनिरीक्षक से निरीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हुए। इन सभी को तीन दिनों में अधिकारियों ने साइबर क्राइम में कैसे जांच करना इसकी बारीकी से जानकारी दी।
कार्यशाला का शुभारंभ 16 दिसंबर को शकुंतला रूहल उपपुलिस अधीक्षक पीटीएस ने किया। बाद में साइबर क्राइम के संबंध में दीपिका शिंदे निरीक्षक एसटीएफ उज्जैन व गोपाल अजनार उपनिरीक्षक स्टेट साइबर सेल उज्जैन ने समझाइश दी। गया। 17 को हरेंद्रपालसिंह राठौड़ व मोहसिन कुरैाशी पीटीएस उज्जैन ने साइबर क्राइम पर व्याख्यान दिया। 18 दिसंबर को विनय गुप्ता एडीपीओ पीटीएस उज्जैन, गोपाल अजनार उपनिरीक्षक स्टेट साइबर उज्जैन, रेखा वर्मा निरीक्षक पीटीएस उज्जैन ने साइबर क्राइम पर व्याख्यान दिया। शाम 5.30 बजे शकुंतला रूहल उपुअ पीटीएस ने द्वारा कार्यशाला का समापन प्रमाण-पत्र वितरित कर किया। रक्षित निरीक्षक अनिलकुमार राय, निरीक्षक आरके धुर्वे, उपनिरीक्षक नेहा चौहान, पूजा परेटिया, अंकित शर्मा, आरक्षक मोहसिन कुरैशी, रवि मालवीय, आकाश पाठक, जफर जैदी, राकेश राजोरिया, बहादुरसिंह देवड़ा पीटीएस फोटोग्राफर मौजूद थे।